सरकार ने निर्यात पर कर वापसी योजना एक साल के लिए बढ़ायी
सरकार ने निर्यात पर कर वापसी योजना एक साल के लिए बढ़ायी
नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) सरकार ने घरेलू शुल्क क्षेत्र (डीटीए) में स्थित इकाइयों से किए गए निर्यात पर आरओडीटीईपी योजना के तहत दिए जा रहे लाभ को 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ाने की सोमवार को घोषणा की।
निर्यात उत्पादों पर शुल्क और करों की छूट की योजना (आरओडीटीईपी) उन करों, शुल्कों और शुल्कों की वापसी का प्रावधान करती है जो निर्यातकों द्वारा माल के निर्माण और वितरण की प्रक्रिया में खर्च किए जाते हैं और केंद्र, राज्य या स्थानीय स्तर पर किसी अन्य व्यवस्था के तहत उनकी भरपाई नहीं की जा रही है।
इस योजना को जनवरी, 2021 में शुरू किया गया था और इसकी अवधि 30 सितंबर, 2024 को खत्म हो रही थी। लेकिन अब इसकी अवधि बढ़ा दी गई है।
विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि अग्रिम मंजूरी धारकों, निर्यात-उन्मुख इकाइयों और विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) के लिए इस योजना को इस साल 31 दिसंबर तक बढ़ा दिया गया है।
वहीं, डीटीए इकाइयों से किए गए निर्यात के लिए इस योजना को 30 सितंबर, 2025 तक बढ़ाया जा रहा है।
डीजीएफटी के मुताबिक, आरओडीटीईपी योजना के तहत संशोधित दरों को भी इस साल 10 अक्टूबर से लागू करने के लिए अधिसूचित किया गया है। उस समय तक आइसगेट पोर्टल नई दरों के साथ अद्यतन हो जाएगा।
माल की आवक और ढुलाई बिल जैसे सीमा-शुल्क संबंधी सभी दस्तावेजों को ऑनलाइन दाखिल करने के लिए आइसगेट पंजीकरण एक पूर्व-शर्त है।
वित्त वर्ष 2022-23 में इस योजना ने 13,020 करोड़ रुपये की लागत से 450 अरब डॉलर के निर्यात का समर्थन किया। वहीं 2021-22 में इस योजना से 421 अरब डॉलर का निर्यात हुआ और 12,100 करोड़ रुपये खर्च हुए।
इस योजना के तहत कर वापसी की दर उत्पाद के मूल्य का 0.5 प्रतिशत से 4.3 प्रतिशत तक है।
भाषा प्रेम प्रेम रमण
रमण
लेखक के बारे में
Web Title: सरकार ने निर्यात पर कर वापसी योजना एक साल के लिए बढ़ायी
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm