सरकार ने गेहूं के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाई

Ads

सरकार ने गेहूं के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटाई

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 03:50 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 03:50 PM IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) सरकार ने गेहूं के निर्यात पर लगी रोक तत्काल प्रभाव से हटा दी है जिसमें ‘ड्यूरम’ किस्म भी शामिल है।

विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की ओर से जारी अधिसूचना में गेहूं निर्यात पर लगी रोक हटाने की जानकारी दी गई।

इसके अलावा, सरकार ने गेहूं के आटे और मैदा एवं सूजी जैसे अन्य उत्पादों के निर्यात की भी अनुमति दे दी है।

सरकार ने इस साल फरवरी में गेहूं के सीमित मात्रा में निर्यात की अनुमति दी थी।

डीजीएफटी की एक अधिसूचना में कहा गया, ‘‘गेहूं की निर्यात नीति को तत्काल प्रभाव से ‘प्रतिबंधित’ की जगह ‘मुक्त’ कर दिया गया है।’’

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय