सरकार ने लागत कम करने के लिये राजमार्ग निर्माण में इस्पात के इस्तेमाल पर पाबंदियों को आसान किया

Ads

सरकार ने लागत कम करने के लिये राजमार्ग निर्माण में इस्पात के इस्तेमाल पर पाबंदियों को आसान किया

  •  
  • Publish Date - February 14, 2021 / 03:10 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:03 PM IST

नयी दिल्ली, 14 फरवरी (भाषा) सरकार ने राजमार्ग निर्माण में इस्पात के उपयोग से जुड़ी शर्तों को दूर करते हुए रविवार को हर प्रकार के इस्पात के उपयोग की मंजूरी दे दी, बशर्ते वे गुणवत्ता मानकों को पूरा करते हों।

इससे पहले सड़क निर्माण कंपनियां सिर्फ उसी इस्पात का इस्तेमाल कर सकते थे, जो प्राथमिक अथवा एकीकृत इस्पात निर्माताओं के द्वारा तैयार किये गये हों। सरकार का यह कदम राजमार्गों के निर्माण की लागत को कम करने पर केंद्रित है।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘यदि विशिष्ट श्रेणियों के इस्पात के लिये तय गुणवत्ता मानक को पूरा किया जा रहा हो तो राजमार्गों के निर्माण में किसी भी प्रकार के इस्पात का उपयोग किया जा सकता है, चाहे वह अयस्क, बिल्लेट, छर्रे अथवा कबाड़ को पिघलाकर बनाया गया हो।’’

मंत्रालय ने कहा कि उपयोग किये जाने से पहले इस्पात को मंजूरी के लिये एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांचा जायेगा।

भाषा सुमन सुमन

सुमन