सरकार ने सीबीडीटी चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया

Ads

सरकार ने सीबीडीटी चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने बढ़ाया

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 03:56 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 03:56 PM IST

नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) केंद्र सरकार ने केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने बढ़ाकर दिसंबर, 2026 तक कर दिया है।

भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी अग्रवाल का कार्यकाल मंगलवार (30 जून) को समाप्त होना था।

अग्रवाल 1988 बैच के आईआरएस अधिकारी हैं।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (एसीसी) द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि नियुक्ति समिति ने अग्रवाल की सीबीडीटी चेयरमैन के रूप में पुनर्नियुक्ति को अनुबंध के आधार पर एक जुलाई, 2026 से छह महीने के लिए या अगले आदेश तक बढ़ा दिया है।

यह पुनर्नियुक्ति केंद्र सरकार के पुनः नियुक्त अधिकारियों पर लागू नियमों और शर्तों के तहत तथा भर्ती नियमों में छूट देते हुए की गई है।

उन्हें जून, 2024 में एक साल के कार्यकाल के लिए सीबीडीटी का चेयरमैन नियुक्त किया गया था, जिसे जून, 2025 में एक और वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया था।

भाषा योगेश अजय

अजय