चावल निर्यात बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है तेलंगाना सरकार : मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी

Ads

चावल निर्यात बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन देने पर विचार कर रही है तेलंगाना सरकार : मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी

  •  
  • Publish Date - June 30, 2026 / 01:36 PM IST,
    Updated On - June 30, 2026 / 01:36 PM IST

हैदराबाद, 30 जून (भाषा) तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति मंत्री एन. उत्तम कुमार रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार चावल के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन नीति लाने पर विचार कर रही है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि राज्य सरकार चावल उत्पादकों को विदेशी बाजारों तक पहुंच दिलाने के लिए नई नीति पर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि निर्यात गुणवत्ता मानकों को पूरा करने वाले उद्योगों को त्वरित मंजूरी और आवश्यक स्वीकृतियों सहित सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी।

रेड्डी ने कहा, ‘‘ सरकार चावल के निर्यात को बढ़ावा देने और मूल्यवर्धित उत्पादों को प्रोत्साहित करने के लिए एक समर्पित रणनीति तैयार कर रही है, ताकि किसानों तथा चावल मिल संचालकों की आय बढ़ाई जा सके।’’

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के चावल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाजारों में अच्छी संभावनाएं हैं।

भाषा निहारिका

निहारिका