सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट अनुमान के 54.5 प्रतिशत पर
सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट अनुमान के 54.5 प्रतिशत पर
नयी दिल्ली, 30 जनवरी (भाषा) केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर के अंत तक 8.55 लाख करोड़ रुपये रहा, जो 2025-26 के बजट लक्ष्य का 54.5 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह 56.7 प्रतिशत था। शुक्रवार को जारी सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
सरकार का अनुमान है कि 2025-26 के दौरान राजकोषीय घाटा (व्यय और राजस्व के बीच का अंतर) सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) का 4.4 प्रतिशत यानी 15.69 लाख करोड़ रुपये रहेगा।
महालेखा नियंत्रक (सीजीए) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, केंद्र सरकार को दिसंबर, 2025 तक कुल प्राप्तियां 25.25 लाख करोड़ रुपये रही, जो बजट अनुमान का 72.2 प्रतिशत है।
दिसंबर तक केंद्र सरकार का कुल व्यय 33.8 लाख करोड़ रुपये रहा। यह 2025-26 के बजट अनुमान का 66.7 प्रतिशत है। इसमें से 25.93 लाख करोड़ रुपये राजस्व मद में और 7.87 लाख करोड़ रुपये पूंजी मद में खर्च किए गए।
भाषा रमण अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: सरकार का राजकोषीय घाटा दिसंबर में बजट अनुमान के 54.5 प्रतिशत पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pmरेनो इंडिया की थोक बिक्री सितंबर में 20 प्रतिशत घटकर 3,399 इकाई पर
01 Oct 2026 | 9:24 pm