BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

ग्रासिम का चौथी तिमाही का मुनाफा 27.8 प्रतिशत बढ़कर 3,802 करोड़ रुपये हुआ

ग्रासिम का चौथी तिमाही का मुनाफा 27.8 प्रतिशत बढ़कर 3,802 करोड़ रुपये हुआ

ग्रासिम का चौथी तिमाही का मुनाफा 27.8 प्रतिशत बढ़कर 3,802 करोड़ रुपये हुआ
Bhasha
Published: 20 May 2026 | 6:34 pmModified: 20 May 2026 | 6:34 pm

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख होल्डिंग कंपनी ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा 27.9 प्रतिशत बढ़कर 3,802.23 करोड़ रुपये हो गया। यह बढ़ोतरी कंपनी के निर्माण सामग्रियों, वित्तीय सेवाओं के कारोबार में आई तेजी की वजह से हुई।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज (जो अल्ट्राटेक, आदित्य बिड़ला कैपिटल और आदित्य बिड़ला रिन्यूएबल्स जैसी ग्रुप कंपनियों की होल्डिंग कंपनी है) ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। कंपनी ने इससे पिछले साल की जनवरी-मार्च तिमाही में 2,973.26 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में कंपनी की परिचालन आय 15.43 प्रतिशत बढ़कर 51,101.11 करोड़ रुपये हो गई, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह 44,267.20 करोड़ रुपये थी।

ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ ने बयान में कहा कि यह किसी भी तिमाही में ‘‘अब तक का सबसे अधिक राजस्व’’ है, जो ‘‘निर्माण सामग्रियों, वित्तीय सेवाओं और अन्य खंड के बेहतरीन प्रदर्शन की वजह से हासिल हुआ है।’’

मार्च तिमाही में ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ का कुल खर्च 13.55 प्रतिशत बढ़कर 46,281.78 करोड़ रुपये हो गया।

इसकी कुल आय (जिसमें दूसरे स्रोतों से होने वाला राजस्व भी शामिल है) वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 14.9 प्रतिशत बढ़कर 51,328.60 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ग्रासिम का शुद्ध मुनाफा 32.8 प्रतिशत बढ़कर 10,300.29 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की इसी अवधि में यह 7,756.33 करोड़ रुपये था। 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष के लिए उसकी कुल एकीकृत आय 17.8 प्रतिशत बढ़कर 1,76,610.80 करोड़ रुपये हो गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: ग्रासिम का चौथी तिमाही का मुनाफा 27.8 प्रतिशत बढ़कर 3,802 करोड़ रुपये हुआ

People also search for:Result: Grasim Industries
मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

मारुति सुजुकी की सितंबर में कुल बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 2.36 लाख इकाई पर

01 Oct 2026 | 2:15 pm
Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

Pyaj Ka Rate Double: जिस प्याज के लिए देते थे 30 रुपये, अब वही 60 के पार! अचानक बढ़े दामों से रसोई का बजट हुआ बेहाल

01 Oct 2026 | 2:04 pm
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया की सितंबर में वाहन बिक्री 24 प्रतिशत बढ़कर 7.06 लाख इकाई

01 Oct 2026 | 1:53 pm
अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

अशोक लेलैंड की सितंबर में वाहन बिक्री 28 प्रतिशत बढ़कर 24,409 इकाई

01 Oct 2026 | 1:43 pm
रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

रॉयल एनफील्ड की सितंबर में कुल बिक्री आठ प्रतिशत बढ़कर 1,33,958 इकाई

01 Oct 2026 | 1:24 pm
जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

जापान के केंद्रीय बैंक के सर्वेक्षण में कारोबारी धारणा लगातार छठी तिमाही में सुधरी

01 Oct 2026 | 1:04 pm
बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

बजाज ऑटो की सितंबर में कुल बिक्री पांच प्रतिशत बढ़कर 5,38,443 इकाई

01 Oct 2026 | 12:46 pm
भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि सितंबर में सात महीने के उच्च स्तर पर

01 Oct 2026 | 12:26 pm