ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने राइट्स इश्यू से जुटाए 530 करोड़ रुपये

Ads

ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने राइट्स इश्यू से जुटाए 530 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - August 4, 2026 / 03:07 PM IST,
    Updated On - August 4, 2026 / 03:07 PM IST

मुंबई, चार अगस्त (भाषा) ग्रीव्स इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (जीईएमएल) ने अपनी अगले चरण की वृद्धि के लिए राइट्स इश्यू के जरिये 530 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

कंपनी ने मंगलवार को कहा कि यह निवेश जीईएमएल के इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहनों के पोर्टफोलियो को मजबूत करेगा, प्रौद्योगिकी विकास को तेज करेगा और प्रतिस्पर्धी तथा तेजी से आगे बढ़ रहे इलेक्ट्रिक वाहन बाजार का समर्थन करेगा।

राइट्स इश्यू को मौजूदा शेयरधारकों द्वारा उनकी हिस्सेदारी के अनुपात में पूर्ण अभिदान मिला। इसमें ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड (जीसीएल) और अब्दुल लतीफ जमील ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस (एएलजे) ने भी भाग लिया।

जीईएमएल के अनुसार, इस पूंजी का इस्तेमाल अगले चरण के उत्पादों, बैटरी प्रबंधन प्रणाली, पावरट्रेन और नयी प्रौद्योगिकियों के विकास में किया जाएगा। साथ ही, इससे इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन पोर्टफोलियो को मजबूत करने तथा तेजी से बढ़ते एवं प्रतिस्पर्धी ईवी बाजार में कंपनी की स्थिति सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।

ग्रीव्स कॉटन लिमिटेड के चेयरमैन करण थापर ने कहा, ‘‘जीसीएल का मजबूत बही-खाता हमारी वृद्धि को समर्थन देने और दीर्घकालिक संभावनाओं वाले कारोबार में चुनिंदा निवेश करने में सक्षम बनाता है।’’

जीईएमएल के प्रबंध निदेशक विकास सिंह ने कहा कि यह पूंजी कंपनी को नवोन्मेषण की गति बढ़ाने और अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाने में मदद करेगी।

भाषा यासिर अजय

अजय