जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा, समूह का कुल उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर में 28 प्रतिशत बढ़ा

Ads

जेएसडब्ल्यू स्टील ने कहा, समूह का कुल उत्पादन अक्टूबर-दिसंबर में 28 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - January 11, 2022 / 12:34 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) जेएसडब्ल्यू स्टील ने मंगलवार को कहा कि समूह का कुल इस्पात उत्पादन 30 दिसंबर 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 53.5 लाख टन हो गया।

जेएसडब्ल्यू समूह की कंपनी ने एक बयान में कहा कि उसने समीक्षाधीन अवधि में 41.8 लाख टन उत्पादन किया था।

जेएसडब्ल्यू स्टील ने वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में समूह के कुल कच्चे इस्पात का उत्पादन 53.5 लाख टन होने की सूचना दी, जिसमें जेएसडब्ल्यू इस्पात स्पेशल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जेआईएसपीएल) का उत्पादन शामिल है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय