बढ़ता मध्यम वर्ग, छोटे शहर देश के पर्यटन विकास के अगले चरण को देंगे गति: शेखावत

बढ़ता मध्यम वर्ग, छोटे शहर देश के पर्यटन विकास के अगले चरण को देंगे गति: शेखावत

बढ़ता मध्यम वर्ग, छोटे शहर देश के पर्यटन विकास के अगले चरण को देंगे गति: शेखावत
Modified Date: September 18, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: September 18, 2026 10:12 pm IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को कहा कि तेजी से बढ़ता मध्यम वर्ग देश के पर्यटन विकास के अगले चरण को गति देगा।

गौरतलब है कि अब मध्यम वर्ग पारंपरिक बचत के बजाय यात्रा और नए अनुभवों को अधिक प्राथमिकता दे रहा है।

होटल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एचएआई) द्वारा आयोजित ‘होटलियर्स कॉन्क्लेव’ को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा, ”भारतीय होटल क्षेत्र एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है, जहां यह केवल कमरों और ठहरने की व्यवस्था से आगे बढ़कर अनुभव-आधारित पर्यटन पर जोर दे रहा है।”

उन्होंने कहा कि 2024 में 400 करोड़ से अधिक घरेलू पर्यटक यात्राओं और बढ़ते मध्यम वर्ग के साथ, भारत में पर्यटन आधारित आर्थिक वृद्धि को गति देने की काफी संभावनाएं हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर पर्यटन का विस्तार जारी रहने की उम्मीद है और अपनी मजबूत आर्थिक वृद्धि और घरेलू मांग के साथ भारत इसका लाभ उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने कहा कि देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्रौद्योगिकी और तेजी से फैलता बुनियादी ढांचा मिलकर पर्यटन के इस अगले चरण को आकार दे सकते हैं।

शेखावत ने कहा कि कृत्रिम मेधा (एआई), रोबोटिक्स, निर्माण की नई तकनीकें तथा स्वास्थ्य और कृषि में हो रही प्रगति लोगों के जीवन जीने और निर्णय लेने के तरीके को बदल रही हैं। यात्रा और पर्यटन जैसे अनुभव-आधारित उद्योगों को इन बदलावों से व्यापक लाभ होगा।

एचएआई के अध्यक्ष के बी काचरू ने कहा, ”भारतीय पर्यटन क्षेत्र में रोजगार सृजित करने, निवेश आकर्षित करने, विदेशी मुद्रा अर्जित करने और समग्र वृद्धि को गति देने की भारी क्षमता है।”

भाषा पाण्डेय रमण

रमण


लेखक के बारे में