कमजोर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - November 15, 2021 / 03:40 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 15 नवंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 437 रुपये की गिरावट के साथ 11,643 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 437 रुपये अथवा 3.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 11,643 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 1,100 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार की मांग में सुस्ती और उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण ग्वारगम कीमतों पर दबाव बढ़ गया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश