कमजोर मांग की वजह से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग की वजह से ग्वारगम वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - December 27, 2021 / 03:21 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:49 PM IST

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर (भाषा) हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप व्यापारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारगम की कीमत 78 रुपये की गिरावट के साथ 10,965 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी, 2022 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 78 रुपये अथवा 0.71 प्रतिशत की गिरावट के साथ 10,965 रुपये प्रति पांच क्विन्टल रह गई जिसमें 41,075 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार की मांग कमजोर होने तथा उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों पर दबाव बढ़ गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश