हाजिर मांग की वजह से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग की वजह से ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - December 21, 2021 / 02:36 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:06 PM IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारगम की कीमत 192 रुपये की तेजी के साथ 11,060 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

हमारे 𝕎𝕙𝕒𝕥𝕤 𝕒𝕡𝕡 Group’s में शामिल होने के लिए यहां Click करें.

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के जनवरी, 2022 के महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 192 रुपये अथवा 1.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 11,060 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 47,880 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश