हाजिर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - September 29, 2021 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नयी दिल्ली, 29 सितंबर (भाषा) हाजिर बाजार में सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को ग्वारगम की कीमत 466 रुपये की तेजी के साथ 10,095 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 466 रुपये अथवा 4.84 प्रतिशत की तेजी के साथ 10,095 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसमें 29,150 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए व्यापारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश