हाजिर मांग के बीच ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

Ads

हाजिर मांग के बीच ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - May 5, 2022 / 03:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को ग्वारसीड की कीमत 72 रुपये की तेजी के साथ 6,130 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के मई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 72 रुपये अथवा 1.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,130 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 35,695 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा सौदों का आकार बढ़ाने और उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश