मजबूत हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेीजी

Ads

मजबूत हाजिर मांग के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेीजी

  •  
  • Publish Date - July 11, 2022 / 03:33 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:04 PM IST

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के रुख के कारण सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 29 रुपये की तेीजी के साथ 5,154 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 29 रुपये अथवा 0.57 प्रतिशत की तेीजी के साथ 5,154 रुपये प्रति 10 क्विन्टल हो गई जिसमें 20,700 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में मजबूती के रुख को देखते हुए सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति के कारण मुख्यत: ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश