एचसीएल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.9 प्रतिशत बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये पर
एचसीएल का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.9 प्रतिशत बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये पर
नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 9.9 प्रतिशत बढ़कर 3,833 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 3,487 करोड़ रुपये रहा था।
एचसीएल टेक ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में परिचालन से उसका एकीकृत राजस्व आठ प्रतिशत बढ़कर 26,672 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर, 2022 में 24,686 करोड़ रुपये रहा था।
भाषा अनुराग रमण
रमण

Facebook


