एचडीएफसी बैंक का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक टूटा, बाजार पूंजीकरण 64,685 करोड़ रुपये घटा

Ads

एचडीएफसी बैंक का शेयर पांच प्रतिशत से अधिक टूटा, बाजार पूंजीकरण 64,685 करोड़ रुपये घटा

  •  
  • Publish Date - July 20, 2026 / 07:52 PM IST,
    Updated On - July 20, 2026 / 07:52 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जुलाई (भाषा) निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में मुनाफा मार्जिन के मोर्चे पर निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोमवार को बैंक के शेयरों में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। इसकी वजह से शेयर बाजार के मानक सूचकांक भी नुकसान में बंद हुए।

बीएसई पर एचडीएफसी बैंक का शेयर 5.12 प्रतिशत टूटकर 777.65 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 5.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 775 रुपये तक आ गया था।

एनएसई पर भी कंपनी का शेयर 5.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 777.60 रुपये पर बंद हुआ।

शेयर में इस भारी गिरावट के कारण बैंक का बाजार पूंजीकरण 64,685.58 करोड़ रुपये घटकर 11,97,684.23 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी बैंक में भारी बिकवाली के कारण शेयर बाजारों पर भी दबाव दिखा। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 442.93 अंक की गिरावट के साथ 77,708.52 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 95.80 अंक की गिरावट के साथ 24,238.50 अंक पर आ गया।

भाषा योगेश अजय

अजय