एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के 9.37 लाख शेयर 139 करोड़ रुपये में खरीदे
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के 9.37 लाख शेयर 139 करोड़ रुपये में खरीदे
नयी दिल्ली, 16 जुलाई (भाषा) एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में सौदों के जरिये जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के 139 करोड़ रुपये मूल्य के 9.37 लाख शेयर खरीदे हैं। बीएसई पर उपलब्ध थोक सौदे के आंकड़ों से यह जानकारी मिली।
आंकड़ों के अनुसार, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने मुंबई स्थित जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड (जेएलएचएल) के 9.37 लाख शेयर दो चरणों में खरीदे। यह कंपनी की 1.43 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
यह सौदा बुधवार को औसतन 1,483.50 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ, जिससे कुल सौदे का मूल्य 139 करोड़ रुपये रहा।
बीएसई के आंकड़ों के अनुसार, जेएलएचएल के दो सार्वजनिक शेयरधारकों अरविंद राव कामिनी और मितुल नितिन ठक्कर ने समान संख्या में शेयर इसी कीमत पर बेचे।
एक अलग थोक सौदे में निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार सौदे के जरिये एचडीएफसी म्यूचुअल फंड से लॉजिस्टिक्स कंपनी टीसीआई एक्सप्रेस के पांच लाख शेयर 28 करोड़ रुपये से अधिक में खरीदे। ये शेयर 562 रुपये प्रति शेयर के औसत भाव पर खरीदे गए, जिससे इस सौदे का आकार 28.10 करोड़ रुपये रहा।
भाषा निहारिका
निहारिका

Facebook


