हीडलबर्ग सीमेंट का चौथी तिमाही मुनाफ़ा 10 प्रतिशत से अधिक घटकर 45.21 करोड़ रुपये

Ads

हीडलबर्ग सीमेंट का चौथी तिमाही मुनाफ़ा 10 प्रतिशत से अधिक घटकर 45.21 करोड़ रुपये

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 07:40 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 07:40 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की मार्च तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 10.38 प्रतिशत घटकर 45.21 करोड़ रुपये रह गया। बिक्री घटने से कंपनी का मुनाफा कम हुआ है।

कंपनी ने एक साल पहले जनवरी-मार्च तिमाही में 50.45 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि मार्च तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 5.5 प्रतिशत बढ़कर 646.22 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 612.46 करोड़ रुपये था।

मार्च तिमाही में हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया का कुल खर्च 586.77 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 5.9 प्रतिशत अधिक है।

कुल आय, जिसमें अन्य आय भी शामिल है, चौथी तिमाही में 4.7 प्रतिशत बढ़कर 653.45 करोड़ रुपये हो गई।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में हीडलबर्ग सीमेंट का शुद्ध मुनाफा 25.5 प्रतिशत बढ़कर 133.97 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 7.6 प्रतिशत बढ़कर 2,361.27 करोड़ रुपये हो गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय