हीरो साइकिल्स ने भारत में बनी ई-मोटरसाइकल की पहली खेप यूरोपीय बाजार को सौंपी

Ads

हीरो साइकिल्स ने भारत में बनी ई-मोटरसाइकल की पहली खेप यूरोपीय बाजार को सौंपी

  •  
  • Publish Date - June 26, 2021 / 12:01 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:31 PM IST

लंदन 26 जून (भाषा) भारत की हीरो मोटर्स कंपनी (एचएमसी) समूह की इकाई हीरो साइकिल्स ने ई-मोटरसाइकिल की पहली खेप यूरोपीय बाजार में पहुंचायी है। कंपनी ने इस सप्ताह एक बयान में यह जानकारी देते हुए कहा कि ये वाहनर पूरी तरह से भारत में विनिर्मित हैं।

कंपनी ने कहा कि हीरो इंटरनेशनल (एचआईटी) के एचएनएफ ब्रांड के तहत प्रस्तुत इन वाहनों के साथ कंपनी यूरोपीय संघ (ईयू) के बैटरी चालित दुपहिया वाहन बाजार में अपना अग्रणी स्थान बनाना चाहती है। कंपनी ने जर्मनी को 200 नग ई-मोटरसाइकित भेजी है।

एचएमसी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह विनिर्माण क्षमता संपन्न एक विश्वसनीय आपूर्तिकर्ता के रूप में भारत की संभावनाओं को और उज्ज्वल करता है।’’

वहीं हीरो इंटरनेशल के मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष जेफ वीस ने कहा, ‘‘यह कंपनी के लिए एक बड़ा क्षण है और हम यूरोप में बाजार को प्रभावित करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।’’

भाषा जतिन मनोहर

मनोहर