नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) हीरो रियल्टी ने गुरुग्राम में 20 लाख वर्गफुट क्षेत्र में मिश्रित उपयोग वाली परियोजना के विकास के लिए साहेब एंटरप्राइज के साथ करार किया है। इस परियोजना से 2,000 करोड़ रुपये का संभावित बिक्री राजस्व मिलने का अनुमान है।
हीरो रियल्टी की प्रवर्तक सुनील कांत मुंजाल की हीरो एंटरप्राइज है।
सूत्रों ने बताया कि हीरो रियल्टी ने आवास एवं वाणिज्यिक परिसरों के निर्माण के लिए साहेब एंटरप्राइज के साथ संयुक्त विकास समझौता किया है। साहेब एंटरप्राइज के पास आठ एकड़ भूमि है जो गुरुग्राम के सेक्टर 104 में द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्थित है।
हीरो रियल्टी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी धर्मेश शाह ने कहा कि अहम क्षेत्रों में अपने पकड़ मजबूत करने के लिए यह एक अहम कदम है।
भाषा
मानसी
मानसी