हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिला
हेक्सागन न्यूट्रिशन के आईपीओ को पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिला
नयी दिल्ली, पांच जून (भाषा) हेक्सागन न्यूट्रिशन लिमिटेड के 139 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को शुक्रवार को बोली के पहले ही दिन पूर्ण अभिदान मिल गया।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में की गई 2,16,02,008 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 3,55,71,060 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह पहले ही दिन 1.65 गुना अभिदान मिल गया।
खुदरा निवेशकों के खंड को 2.42 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के खंड को 2.03 गुना अभिदान मिला। हालांकि, योग्य संस्थागत खरीदारों से पहले दिन कोई बोली नहीं आई।
कंपनी ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 41.66 करोड़ रुपये जुटाए थे।
यह आईपीओ नौ जून को बंद होगा और इसका मूल्य दायरा 42 से 45 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
भाषा योगेश प्रेम
प्रेम

Facebook


