केकेआर 1.2 अरब यूरो के मूल्यांकन पर मेडिकवर इंडिया का अधिग्रहण करेगी

Ads

केकेआर 1.2 अरब यूरो के मूल्यांकन पर मेडिकवर इंडिया का अधिग्रहण करेगी

  •  
  • Publish Date - August 6, 2026 / 07:43 PM IST,
    Updated On - August 6, 2026 / 07:43 PM IST

नयी दिल्ली, छह अगस्त (भाषा) वैश्विक निवेश कंपनी केकेआर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा और जांच सेवा प्रदाता कंपनी मेडिकवर एबी के भारतीय अस्पतालों के परिचालन का 1.2 अरब यूरो के मूल्यांकन पर अधिग्रहण करेगी।

हालांकि केकेआर ने इस सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया है, लेकिन मेडिकवर इंडिया के अल्पांश शेयरधारकों को परामर्श दे रही कानूनी फर्म ट्राइलीगल ने कहा कि इस सौदे में मेडिकवर इंडिया का मूल्यांकन 1.2 अरब यूरो आंका गया है।

केकेआर ने एक बयान में कहा कि वर्ष 2017 में स्थापित मेडिकवर इंडिया दक्षिण एवं पश्चिम भारत में 24 अस्पतालों और लगभग 4,800 बिस्तरों वाले अस्पतालों के नेटवर्क का संचालन करती है।

केकेआर के इंडिया प्राइवेट इक्विटी प्रमुख अक्षय तन्ना ने कहा, ‘‘हम अपने निवेश के माध्यम से मेडिकवर इंडिया के चिकित्सकों और कर्मचारियों की मदद लेंगे।

मेडिकवर इंडिया 80 से अधिक चिकित्सा विशेषज्ञताओं में व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराती है, जिसमें 1,900 से अधिक चिकित्सक और अत्याधुनिक चिकित्सा ढांचे तथा तकनीक के बल पर हर साल लाखों मरीजों को सेवाएं दी जाती हैं।

अलग से जारी एक बयान में ट्राइलीगल ने कहा कि वह मेडिकवर इंडिया के अल्पांश शेयरधारकों को केकेआर द्वारा प्रबंधित कोषों को उनकी हिस्सेदारी बेचने के मामले में सलाह दे रही है। फर्म ने कहा कि इस सौदे में मेडिकवर इंडिया का मूल्य 1.2 अरब यूरो आंका गया है।

भाषा यासिर प्रेम

प्रेम