मुंबई: Hindustan Copper Share Price Target Today बजट 2025 के बाद भारतीय शेयर बाजार में ताबड़तोड़ गिरावट देखने को मिली थी। कल भी बाजार खुलते ही सेंसेक्स, निफ्टी के निवेशक तबाह हो गए थे। लेकिन आज बाजार खुलते निवेशकों की चांदी हो गई है। वर्तमान में निफ्टी 140 अंक उछाल के साथ ट्रेड कर रहा है। तो दूसरी ओर सेंसेक्स ने भी निवेशकों को ताबड़तोड़ मुनाफा दिलाया है। आज सेंसेक्स 500 अंक उछाल के साथ करोबार कर रहे है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि आज बाजार में रेड साइन देखने को नहीं मिलेगा।
Hindustan Copper Share Price Target Today बात करें Hindustan Copper के शेयरों की तो आज हिंदूस्तान कॉपर के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी का स्टॉक 4.22% की उछाल के साथ ₹242.20 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस साल अब तक इसमें -3.62% की गिरावट दर्ज हुई है, जबकि बीते 5 दिनों में स्टॉक -1.27% कमजोर हुआ है।
Hindustan Copper के शेयर में आज जोरदार उछाल आया है, लेकिन इसका P/E रेशियो 82.84 है, जो सेक्टर एवरेज 14.88 से काफी ज्यादा है। यह संकेत देता है कि स्टॉक महंगा हो सकता है और निवेश से पहले सतर्कता जरूरी है। क्या Hindustan Copper का यह उछाल जारी रहेगा? यह इस बात पर निर्भर करेगा कि आने वाले दिनों में मेटल सेक्टर की मांग कैसी रहती है और कंपनी अपने मुनाफे को कैसे बढ़ाती है।
शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।