हिंदुस्तान मीडिया करेगी रीव्यूअड्डा में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण

Ads

हिंदुस्तान मीडिया करेगी रीव्यूअड्डा में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण

  •  
  • Publish Date - October 27, 2020 / 07:14 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (भाषा) हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने रीव्यूअड्डा की 10.71 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिये छह करोड़ रुपये तक के निवेश को मंजूरी दे दी।

रीव्यूअड्डा कॉलेजों में नामांकन लेने के इच्छुक लोगों की मदद के लिये एक डिजिटल मंच का संचालन करती है।

हिंदुस्तान मीडिया ने कहा कि वह इस सौदे के तहत या तो रिव्यूअड्डा की 10.71 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर इक्विटी शेयरों की खरीद करेगी या इक्विटी से जुड़े किसी परिवर्तनीय साधन को खरीदेगी।

कंपनी ने सोमवार को कहा था कि सितंबर तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 77.8 प्रतिशत कम होकर 4.41 करोड़ रुपये पर आ गया है।

भाषा सुमन

सुमन