हिंदुस्तान पावर ने एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के साथ किया बिजली आपूर्ति समझौता

Ads

हिंदुस्तान पावर ने एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के साथ किया बिजली आपूर्ति समझौता

  •  
  • Publish Date - May 20, 2026 / 05:32 PM IST,
    Updated On - May 20, 2026 / 05:32 PM IST

नयी दिल्ली, 20 मई (भाषा) हिंदुस्तान पावर की इकाई अनूपपुर पावरप्रोजेक्ट्स ने एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लि. के साथ 800 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए एक समझौता किया है।

हिंदुस्तान पावर ने बुधवार को एक बयान में कहा कि समझौते की शर्तों के तहत, इस परियोजना से बिजली आपूर्ति 2031 से शुरू होने वाली है।

बयान के अनुसार, यह समझौता कंपनी की अनुषंगी कंपनी अनूपपुर पावरप्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. के माध्यम से हुआ है।

बिजली आपूर्ति समझौते (पीएसए) के तहत 800 मेगावाट बिजली हिंदुस्तान पावर की अनूपपुर में लग रही इकाई से बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

बिजली खरीद समझौता 25 साल की अवधि के लिए है। समझौते को अतिरिक्त पांच वर्षों के लिए बढ़ाने का विकल्प भी शामिल है।

हिंदुस्तान पावर के अनुसार यह परियोजना डीबीएफओओ (डिजाइन, निर्माण, वित्तपोषण, स्वामित्व और संचालन) मॉडल के तहत आवंटित की गई है।

हिंदुस्तान पावर के चेयरमैन रतुल पुरी ने कहा, ‘‘यह समझौता हिंदुस्तान पावर की निरंतर विस्तार रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है और बिजली क्षेत्र पर हमारे दीर्घकालिक ध्यान की पुष्टि करता है।’’

भाषा रमण अजय

अजय