नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) भारती एयरटेल के घरेलू क्लाउड मंच ने एक साल के भीतर करीब 40 ग्राहक जोड़े हैं और इनमें विनिर्माण क्षेत्र की कंपनियों की हिस्सेदारी लगभग एक-चौथाई है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
सूत्रों के मुताबिक, क्लाउड कारोबार अगस्त 2025 में शुरू होने के बाद से लगातार विस्तार कर रहा है। उस समय एयरटेल की डिजिटल अनुषंगी इकाई एक्सटेलिफाई ने भारतीय कंपनियों के लिए एयरटेल क्लाउड शुरू किया था। यह घरेलू नियंत्रण वाला दूरसंचार-स्तरीय क्लाउड मंच है।
सूत्रों ने बताया कि एयरटेल क्लाउड के ग्राहकों की कुल संख्या करीब 40 हो गई है और इनमें लगभग 25 प्रतिशत विनिर्माण क्षेत्र से हैं।
घटनाक्रम से अवगत सूत्रों के अनुसार, वीई कमर्शियल व्हीकल्स जैसी विनिर्माण कंपनियां एयरटेल क्लाउड का इस्तेमाल कर रही हैं।
इस संबंध में एयरटेल को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला।
भाषा योगेश पाण्डेय
योगेश