आईबीए का दिल्ली सरकार को सीएनजी में 20 प्रतिशत सीबीजी मिश्रण का सुझाव

Ads

आईबीए का दिल्ली सरकार को सीएनजी में 20 प्रतिशत सीबीजी मिश्रण का सुझाव

  •  
  • Publish Date - March 23, 2026 / 07:25 PM IST,
    Updated On - March 23, 2026 / 07:25 PM IST

नयी दिल्ली, 23 मार्च (भाषा) भारतीय बायोगैस एसोसिएशन (आईबीए) ने दिल्ली सरकार को सुझाव दिया है कि वह संपीड़ित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) में संपीड़ित बायोगैस के 20 प्रतिशत तक मिश्रण को अपनाए। इससे गैस से चलने वाले वाहनों को कॉर्बन निरपेक्षता के करीब लाया जा सकता है।

एक बयान में, आईबीए ने बताया कि हालांकि बिजलीचालित वाहन (ईवी) की स्वीकार्यता बढ़ रही है, लेकिन समग्र वाहन बेड़े में ईवी की पहुंच सीमित है। इस प्रकार, यह सीएनजी को स्वच्छ ईंधन के रूप में सबसे अच्छा विकल्प बनाता है क्योंकि इसमें नगण्य कण उत्सर्जन और डीजल की तुलना में एनओएक्स का स्तर काफी कम है।

आईबीए ने दिल्ली की इलेक्ट्रिक वाहन नीति के मसौदे पर अपनी सिफारिशें दिल्ली सरकार को सौंप दी हैं, जिसमें नीति निर्माताओं से एक एकीकृत स्वच्छ परिवहन दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया गया है जो तत्काल और मापनयोग्य उत्सर्जन में कमी लाने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), सीएनजी और सीबीजी को जोड़ती है।

आईबीए ने बताया कि सीएनजी की आपूर्ति के लिए मौजूदा बुनियादी ढांचा सीबीजी की आपूर्ति को बढ़ाने के लिए आवश्यक मंच प्रदान करता है।

इसमें कहा गया है कि सीएनजी में 20 प्रतिशत सीबीजी मिश्रण गैसीय परिवहन को कार्बन निरपेक्षता के करीब ला सकता है। सीबीजी का एक एमएमएससीएमडी लगभग 3.5 लाख वाहनों को ईंधन दे सकता है, और दिल्ली में सालाना लगभग सात लाख वाहन जोड़े जाने के साथ, सीबीजी का केवल दो एमएमएससीएमडी सभी नए पंजीकरणों की ईंधन जरूरतों को पूरा कर सकता है।

आईबीए के चेयरमैन गौरव केडिया ने बयान में कहा, ‘‘दिल्ली के पास सीएनजी और सीबीजी ईंधन के साथ ईवी को मिलाकर दुनिया में सबसे मजबूत और सबसे कम कार्बन वाली शहरी परिवहन प्रणालियों में से एक विकसित करने का एक बड़ा अवसर है। वास्तव में, दिल्ली में आयातित सीएनजी के 20 प्रतिशत को घरेलू स्तर पर उत्पादित सीबीजी के साथ बदलने से समकक्ष गैस आयात पर कम से कम 6.3 करोड़ डॉलर की विदेशी मुद्रा बचत हो सकती है।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय

अजय

अजय

अजय