एसएस रिटेल आईपीओ को आखिरी दिन 103.30 गुना बोलियां मिलीं

एसएस रिटेल आईपीओ को आखिरी दिन 103.30 गुना बोलियां मिलीं

एसएस रिटेल आईपीओ को आखिरी दिन 103.30 गुना बोलियां मिलीं
Modified Date: September 18, 2026 / 09:03 pm IST
Published Date: September 18, 2026 9:03 pm IST

नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) एसएस रिटेल लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) को शुक्रवार को बंद होने तक 103.30 गुना बोलियां प्राप्त हुई।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 500 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 87,93,884 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 90,83,98,995 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 203.61 गुना बोलियां मिलीं। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 143.32 गुना और खुदरा कोटे को 36.36 गुना बोलियां मिलीं।

यह आईपीओ 360 करोड़ रुपये तक के ताजा निर्गम और 140 करोड़ रुपये तक के बिक्री पेशकश (ओएफएस) का संयोजन है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 403-424 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

एसएस रिटेल मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की एक मल्टी-ब्रांड खुदरा श्रृंखला है।

कंपनी के शेयर को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण


लेखक के बारे में