भारत, कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की

Ads

भारत, कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 08:01 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 08:01 PM IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) भारत और कनाडा ने मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत शुरू कर दी है और जल्द ही समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। एक आधिकारिक बयान में सोमवार को यह जानकारी दी गई।

इस समझौते को आधिकारिक तौर पर व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता (सीईपीए) के नाम से जाना जाता है।

इस समझौते के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर भारत की ओर से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उनके कनाडाई समकक्ष मनिंदर सिद्धू ने हस्ताक्षर किए।

हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की उपस्थिति में दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए गए।

मंत्रालय ने कहा, ‘भारत और कनाडा ने आज नयी दिल्ली में व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के लिए बातचीत शुरू की और इसे जल्द ही अंतिम रूप देने का फैसला किया।’

भाषा योगेश अजय

अजय