भारत, यूरोपीय संघ सोमवार को ब्रुसेल्स में व्यापार समझौते के लिए अगले दौर की वार्ता शुरू करेंगे

Ads

भारत, यूरोपीय संघ सोमवार को ब्रुसेल्स में व्यापार समझौते के लिए अगले दौर की वार्ता शुरू करेंगे

  •  
  • Publish Date - October 5, 2025 / 01:54 PM IST,
    Updated On - October 5, 2025 / 01:54 PM IST

नयी दिल्ली, पांच अक्टूबर (भाषा) भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को ब्रुसेल्स में प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के लिए अगले दौर की वार्ता शुरू करेंगे। इस दौरान वार्ता को जल्द पूरा करने के लिए मतभेदों को दूर करने पर जोर दिया जाएगा।

यह दोनों पक्षों के बीच वार्ता का 14वां दौर होगा। अधिकारी ने कहा कि पांच दिवसीय वार्ता छह अक्टूबर से शुरू होगी।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष जल्द ही समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते का मकसद द्विपक्षीय वाणिज्य और निवेश को बढ़ावा देना है।

गोयल इस महीने के अंत में दक्षिण अफ्रीका में यूरोपीय संघ के व्यापार आयुक्त मारोस सेफ्कोविक से भी मुलाकात कर सकते हैं, ताकि वार्ता की प्रगति की समीक्षा की जा सके। वार्ता पूरी करने की समय सीमा दिसंबर है।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय

शीर्ष 5 समाचार