सोनम और हिमांशु को आईएसएसफ विश्व कप 10 मीटर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य

Ads

सोनम और हिमांशु को आईएसएसफ विश्व कप 10 मीटर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य

  •  
  • Publish Date - July 28, 2026 / 02:35 PM IST,
    Updated On - July 28, 2026 / 02:35 PM IST

हांगझोउ, 28 जुलाई (भाषा) राइफल निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने यहां आईएसएसएफ विश्व कप में दस मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता ।

भारत के अब इस विश्व कप में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं ।

सोनम ने 317 . 2 और हिमांशु ने 317 . 4 स्कोर किया और दोनों का कुल स्कोर 634 . 6 रहा ।

इलावेनिल वालारिवन (316 . 8) और पार्थ राकेश माने (317 . 4) 634 . 2 अंकों के साथ उनसे पीछे रहे ।

फाइनल में सोनम और हिमांशु ने 441 . 2 अंक बनाकर चीन वन और चीन टू के बाद कांस्य पदक हासिल किया । इलावेनिल और पार्थ चौथे स्थान पर रहे ।

भाषा मोना पंत

पंत