भारत ने चीन समेत अन्य देशों से आयातित पांच उत्पादों की डंपिंग रोधी जांच शुरू की

Ads

भारत ने चीन समेत अन्य देशों से आयातित पांच उत्पादों की डंपिंग रोधी जांच शुरू की

  •  
  • Publish Date - July 1, 2026 / 08:15 PM IST,
    Updated On - July 1, 2026 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, एक जुलाई (भाषा) भारत ने घरेलू उद्योगों की शिकायतों के बाद चीन और अन्य देशों से आयातित पांच उत्पादों के खिलाफ डंपिंग रोधी जांच शुरू कर दी है।

अब मोल्डेड सोडा-लाइम ग्लास वायल्स, छह गुणा चार और चार गुणा दो एक्सल वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के किसी भी रूप, सायन्यूरिक क्लोराइड, 100 माइक्रोन से अधिक मोटाई वाली पॉलीइथिलीन टेरेफ्थेलेट (पीईटी) फिल्म और एंथ्रासाइट कोयले से बने कार्बन रेज़र की डंपिंग रोधी जांच करवाई जाएगी।

वाणिज्य मंत्रालय के तहत कार्यरत व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने अलग-अलग शिकायतों के आधार पर यह जांच शुरू की है।

इन सभी मामलों में अलग-अलग घरेलू कंपनियों ने डीजीटीआर के समक्ष शिकायत की दी।

पीजीपी ग्लास लिमिटेड ने चीन से आने वाले मोल्डेड सोडा-लाइम ग्लास वायल्स के कथित डंपिंग के खिलाफ जांच की मांग की है। इन वायल्स का उपयोग दवा उद्योग में इंजेक्शन, टीके और एंटीबायोटिक दवाओं के भंडारण के लिए किया जाता है।

इसी तरह, आईपीएल टेक इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड ने भी चीन से आने वाले इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के कथित डंपिंग की जांच की मांग की है।

कंपनियों ने आरोप लगाया है कि कम कीमत पर आयातित ये उत्पाद घरेलू उद्योग को नुकसान पहुंचा रहे हैं और इन पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की आवश्यकता है।

भाषा यासिर अजय

अजय

अजय