भारत, स्विट्जरलैंड ने दवा क्षेत्र में निवेश अवसरों पर चर्चा की

Ads

भारत, स्विट्जरलैंड ने दवा क्षेत्र में निवेश अवसरों पर चर्चा की

  •  
  • Publish Date - June 12, 2026 / 10:21 PM IST,
    Updated On - June 12, 2026 / 10:21 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जून (भाषा) भारत और स्विट्जरलैंड ने शुक्रवार को देश के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र में स्विट्जरलैंड की दवा कंपनियों के लिए नए निवेश अवसरों पर चर्चा की।

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल इस समय स्विट्जरलैंड के बर्न में व्यापार और निवेश को बढ़ावा देने के तरीकों पर चर्चा के लिए मौजूद हैं।

गोयल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘स्विट्जरलैंड के आर्थिक मामलों की सचिव हेलेन बुडलिगर आर्टिएडा और स्विट्जरलैंड की प्रमुख दवा एवं जैव-प्रौद्योगिकी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की सह-अध्यक्षता करके मैंने अपने स्विट्जरलैंड दौरे की शुरुआत की है।’

उन्होंने कहा कि चर्चा में नवाचार को मजबूत करने के साथ-साथ भारत के तेजी से बढ़ते स्वास्थ्य एवं जीवन विज्ञान क्षेत्र में निवेश के नए अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया।

गोयल ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पार्मेलिन के साथ द्विपक्षीय बैठक भी की।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘हमारी बातचीत ने भारत और स्विट्जरलैंड के बीच मजबूत और स्थायी साझेदारी को फिर से रेखांकित किया है। इसके साथ ही आर्थिक जुड़ाव, निवेश प्रवाह और भारत–ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (टीईपीए) को और मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता जताई है।’’

भाष योगेश रमण

रमण

शीर्ष 5 समाचार