भारतीय अर्थव्यवस्था जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी

Ads

भारतीय अर्थव्यवस्था जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी

  •  
  • Publish Date - August 31, 2026 / 04:28 PM IST,
    Updated On - August 31, 2026 / 04:28 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 6.9 प्रतिशत थी। सोमवार को सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्थिर कीमतों पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 81.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 75.46 लाख करोड़ रुपये था।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने पहली तिमाही में वृद्धि की गति बनाए रखी है।’’

वहीं, मौजूदा कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 88.27 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 80 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह मौजूदा कीमतों पर जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय