अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति को भेदिया कारोबार के लिए सजा

Ads

अमेरिका में भारतीय मूल के व्यक्ति को भेदिया कारोबार के लिए सजा

  •  
  • Publish Date - June 14, 2021 / 09:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:05 PM IST

वाशिंगटन, 14 जून (भाषा) अमेरिका में अमेजन की एक पूर्व कर्मचारी के भारतीय मूल के पति को वहां की अदालत ने प्रतिभूति धोखाधड़ी और पत्नी से मिली जानकारी के आधार पर गैरकानूनी तरीके से 14 लाख अमेरिकी डॉलर मुनाफा कमाने के लिए 26 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है।

कार्यवाहक अमेरिकी अटॉर्नी टेसा एम गोर्मन ने कहा कि वॉशिंगटन राज्य के बोथेल के 37 वर्षीय विक्की बोहरा को नवंबर 2020 में दोषी ठहराया था और उसने यह स्वीकार किया कि 2016 और 2018 के बीच उसने अपनी पत्नी, जो अमेजन के वित्त विभाग में अधिकारी थीं, से मिली जानकारी के आधार पर अमेजन के शेयरों में ट्रेडिंग करके 14 लाख डॉलर का मुनाफा कमाया।

अमेरिकी न्याय विभाग ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बोहरा को 10 जून को सिएटल में अमेरिकी जिला अदालत में प्रतिभूति धोखाधड़ी के लिए 26 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय