यूरोपीय संघ को भारत के कृषि उत्पाद और वाहन निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि

यूरोपीय संघ को भारत के कृषि उत्पाद और वाहन निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि

यूरोपीय संघ को भारत के कृषि उत्पाद और वाहन निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि
Modified Date: February 19, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: February 19, 2026 6:02 pm IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) भारत के कृषि उत्पाद और मोटर वाहनों का निर्यात यूरोपीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है और अप्रैल-दिसंबर, 2025 के दौरान इसमें अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।

आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025-26 के पहले नौ महीनों के दौरान वैश्विक वाहन निर्यात में भारत के 19.3 अरब डॉलर में से, यूरोपीय संघ (ईयू) का हिस्सा अप्रैल-दिसंबर, 2024 के 9.8 प्रतिशत से बढ़कर 11.6 प्रतिशत हो गया।

यूरोपीय संघ को निर्यात अप्रैल-दिसंबर, 2024 के 1.6 अरब डॉलर से बढ़कर अप्रैल-दिसंबर, 2025 में 2.2 अरब डॉलर हो गया। भारत ने हाल ही में यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता के लिए बातचीत पूरी होने की घोषणा की है।

चालू वित्त वर्ष के पहले नौ माह में इस क्षेत्र से दुनिया को भारत का निर्यात भी 16.8 अरब डॉलर से बढ़कर 19.3 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह, ईयू को भारत के मछली, कॉफी, चाय, मसाले, अनाज, गोंद और रेजिन के निर्यात में भी इस दौरान अच्छी वृद्धि दर दर्ज की गई है।

अनाज का निर्यात अप्रैल-दिसंबर, 2024 के 18.1 करोड़ डॉलर से बढ़कर अप्रैल-दिसंबर, 2025 में 33.9 करोड़ डॉलर हो गया है।

व्यापार समझौते के तहत शून्य-शुल्क पहुंच से इन उत्पादों के निर्यात में और बढ़ोतरी होगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में