देश में बिजली खपत सितंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 162 अरब यूनिट पर
देश में बिजली खपत सितंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 162 अरब यूनिट पर
नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) देश में सितंबर में बिजली की खपत सालाना आधार पर 11.35 प्रतिशत बढ़कर 162.19 अरब यूनिट रही। उमस भरे मौसम के बीच एयर कंडीशनर जैसे उपकरणों के लिए बिजली के बढ़ते उपयोग से मांग में वृद्धि हुई।
बीते साल सितंबर में देश की कुल बिजली खपत 145.66 अरब यूनिट रही थी।
विशेषज्ञों के अनुसार, सितंबर के शुरुआती दिनों में उमस के कारण वास्तविक तापमान की तुलना में ‘महसूस होने वाला तापमान’ अधिक रहा। इससे एयर कंडीशनर के उपयोग में वृद्धि हुई और बिजली की मांग तथा खपत बढ़ी।
हालांकि, समीक्षाधीन महीने के दूसरे पखवाड़े में बिजली की मांग और खपत दोनों में कमी आई।
बिजली की अधिकतम मांग सितंबर में भी बढ़कर 269.06 गीगावाट हो गई, जो बीते साल इसी महीने में 229.15 गीगावाट थी।
हालांकि, सितंबर की अधिकतम मांग मई में दर्ज 270.82 गीगावाट के रिकॉर्ड स्तर से थोड़ी कम रही।
बिजली मंत्रालय ने 2026 की गर्मियों में अधिकतम बिजली मांग 270 गीगावाट रहने का अनुमान लगाया था।
पिछली गर्मियों में अधिकतम बिजली मांग जून, 2025 में 242.77 गीगावाट रही थी। यह सरकार के 277 गीगावाट के अनुमान से कम रही थी।
विशेषज्ञों ने कहा कि अक्टूबर में भी बिजली की मांग बने रहने की संभावना है। त्योहार शुरू होने के साथ औद्योगिक और वाणिज्यिक क्षेत्रों में बिजली की जरूरत बढ़ सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अक्टूबर में देशभर में औसत बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। यह दीर्घावधि औसत (एलपीए) की करीब 85 प्रतिशत रह सकती है।
वर्ष 1971 से 2020 के आंकड़ों के आधार पर अक्टूबर में देशभर में बारिश का दीर्घावधि औसत करीब 75.4 मिलीमीटर है।
देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने का अनुमान है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों, प्रायद्वीपीय भारत के दक्षिणी हिस्सों और पूर्वी भारत के कुछ इलाकों में सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा है कि अक्टूबर में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विशेषज्ञों के अनुसार, सामान्य से अधिक तापमान रहने पर एसी जैसे उपकरणों के उपयोग से बिजली की मांग और बढ़ सकती है।
भाषा रमण अजय
अजय
लेखक के बारे में
Web Title: देश में बिजली खपत सितंबर में 11 प्रतिशत बढ़कर 162 अरब यूनिट पर
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›दुनियाभर में निवेशकों के साथ बैठकें पूरी करने के बाद जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ अंतिम चरण में
01 Oct 2026 | 8:28 pmयूपीआई लेनदेन की संख्या सितंबर में 1.8 प्रतिशत घटकर 2,407 करोड़
01 Oct 2026 | 8:24 pmएचडीएफसी बैंक की कमान संभालेंगे अनूप बागची, आरबीआई ने दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 8:21 pmहवाईअड्डों पर शरीर जांच प्रणाली के परीक्षण के आधार पर बीसीएएस करेगा कार्यप्रणाली में सुधार
01 Oct 2026 | 8:13 pmहिमाचल में इस साल अबतक सेब का उत्पादन 48 प्रतिशत घटा
01 Oct 2026 | 8:11 pmकॉफी डे एंटरप्राइजेज ने केमफिन का 25 करोड़ रुपये का कर्ज एकमुश्त चुकाया
01 Oct 2026 | 8:07 pmसीएसडी के साथ भुगतान विवाद में एलाइड ब्लेंडर्स की मध्यस्थता कार्यवाही खत्म
01 Oct 2026 | 8:05 pmबिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री
01 Oct 2026 | 7:53 pm