देश में अप्रैल से अगस्त के बीच खनिज उत्पादन 4.2 फीसदी बढ़ा

देश में अप्रैल से अगस्त के बीच खनिज उत्पादन 4.2 फीसदी बढ़ा

देश में अप्रैल से अगस्त के बीच खनिज उत्पादन 4.2 फीसदी बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:46 pm IST
Published Date: October 19, 2022 5:52 pm IST

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर (भाषा) देश के खनिज उत्पादन में चालू वित्त वर्ष के पहले पांच महीनों के दौरान सालाना आधार पर 4.2 फीसदी की संचयी वृद्धि हुई है।

भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार खनन और संबद्ध क्षेत्र के खनिज उत्पादन का सूचकांक अगस्त 2022 में 99.6 रहा, जो अगस्त 2021 की तुलना में 3.9 प्रतिशत कम है।

अगस्त माह के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों में कोयला उत्पादन 580 लाख टन, लिग्नाइट 29 लाख टन, प्राकृतिक गैस 282.9 करोड़ घन मीटर, पेट्रोलियम (कच्चा) 24 लाख टन, बॉक्साइट 14.5 लाख टन रहा।

इस दौरान कोयला, सीसा, जस्ता और चूना पत्थर जैसे कुछ खनिजों के उत्पादन में सकारात्मक वृद्धि हुई है। वहीं इस अवधि के दौरान अन्य महत्वपूर्ण खनिजों जैसे प्राकृतिक गैस, मैंगनीज अयस्क, पेट्रोलियम (कच्चा) और मैग्नेसाइट के उत्पादन में कमी देखने को मिली।

भाषा मानसी पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में