इंदौर में खोपरा बूरा के भाव में कमी, साबूदाना महंगा

इंदौर में खोपरा बूरा के भाव में कमी, साबूदाना महंगा

इंदौर में खोपरा बूरा के भाव में कमी, साबूदाना महंगा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:16 pm IST
Published Date: December 16, 2021 7:28 pm IST

इंदौर, 16 दिसंबर (भाषा) स्थानीय सियागंज किराना बाजार में बृहस्पतिवार को खोपरा बूरा के भाव में 100 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की कमी आयी। साबूदाना 200 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका।

कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में आठ गाड़ी की आवक हुई।

शक्कर- गुड़

शक्कर 3560 से 3620, शक्कर (एम) 3650 से 3680 रुपये प्रति क्विंटल।

गुड़ भेली 3050 से 3100, गुड़ कटोरा 3150 से 3200, गुड़ लड्डू 3250 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

खोपरा गोला

खोपरा गोला 210 से 232 रुपये प्रति किलोग्राम।

खोपरा बूरा 2500 से 4100 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी

हल्दी (खड़ी) सांगली 157 से 159, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 140, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना

साबूदाना 4400 से 5100, पैकिंग में 5400 से 5500 रुपये प्रति क्विंटल।

आटा-मैदा

गेहूं आटा 1200, मैदा 1220, रवा 1260, चना बेसन 3275 से 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

भाषा

रंजन रमण

रमण


लेखक के बारे में