मई में औद्योगिक उत्पादन 29.3 प्रतिशत बढ़ा

मई में औद्योगिक उत्पादन 29.3 प्रतिशत बढ़ा

मई में औद्योगिक उत्पादन 29.3 प्रतिशत बढ़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: July 12, 2021 12:45 pm IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) देश का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी) मई में सालाना आधार पर 29.3 प्रतिशत बढ़ा है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मई महीने में विनिर्माण क्षेत्र के उत्पादन में 34.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

इसी तरह खनन क्षेत्र का उत्पादन 23.3 प्रतिशत तथा बिजली का 7.5 प्रतिशत बढ़ा। मई, 2020 में औद्योगिक उत्पादन में 33.4 प्रतिशत की गिरावट आई थी।

कोरोना वायरस महामारी की वजह से पिछले साल मार्च से औद्योगिक उत्पादन प्रभावित रहा है। उस समय इसमें 18.7 प्रतिशत की गिरावट आई थी। अप्रैल, 2020 में औद्योगिक उत्पादन 57.3 प्रतिशत घटा था।

पिछले साल फरवरी में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 5.2 प्रतिशत रही थी।

भाषा अजय अजय मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में