जनवरी में औद्योगिक उत्पादन 5.2 प्रतिशत बढ़ा

Ads

जनवरी में औद्योगिक उत्पादन 5.2 प्रतिशत बढ़ा

  •  
  • Publish Date - March 10, 2023 / 05:42 PM IST,
    Updated On - March 10, 2023 / 05:42 PM IST

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) भारत का औद्योगिक उत्पादन जनवरी 2023 में 5.2 प्रतिशत बढ़ा है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आधार पर मापा जाने वाला औद्योगिक उत्पादन जनवरी 2022 में दो प्रतिशत बढ़ा था।

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक जनवरी 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 3.7 प्रतिशत बढ़ा है।

समीक्षाधीन महीने में खनन उत्पादन 8.8 प्रतिशत और बिजली उत्पादन 12.7 प्रतिशत बढ़ा।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय