इन्फोसिस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये पर

Ads

इन्फोसिस का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 12.2 प्रतिशत बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - July 23, 2026 / 07:03 PM IST,
    Updated On - July 23, 2026 / 07:03 PM IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में सालाना आधार पर 12.2 प्रतिशत बढ़कर 7,769 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की आय 14 प्रतिशत बढ़कर 48,211 करोड़ रुपये रही।

देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस ने अनुमान लगाया है कि चालू वित्त वर्ष में उसकी राजस्व वृद्धि 1.5 से तीन प्रतिशत रहेगी।

कंपनी प्रबंधन ने तिमाही नतीजों के बाद कहा कि वैश्विक आर्थिक स्थिति अब भी अनिश्चित बनी हुई है। बेंगलुरु मुख्यालय वाली कंपनी ने पहले कहा था कि उसे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026-27 में उसकी आय 1.5 से 3.5 प्रतिशत तक बढ़ेगी।

कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक सलील पारेख ने कहा, “कृत्रिम मेधा (एआई) से जुड़ी मांग तेजी से आमदनी में बदल रही है, जो यह दर्शाता है कि इन्फोसिस का कारोबार एआई मूल्य प्रस्ताव बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में मदद कर रहा है।”

कंपनी ने बताया कि कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि दो चरणों में लागू की जाएगी। अधिकतर कर्मचारियों को अक्टूबर में और वरिष्ठ कर्मचारियों को जनवरी में बढ़ोतरी दी जाएगी।

इस बीच, इन्फोसिस ने आशीष कुमार दास को अपना नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नामित किया है। वह एक अप्रैल, 2027 को पदभार संभालेंगे।

वह सलील पारेख का दूसरा कार्यकाल पूरा होने के बाद यह जिम्मेदारी संभालेंगे।

भाषा यासिर अजय

अजय