आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज आईपीओ से 500 करोड़ रुपये जुटाएगी

Ads

आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज आईपीओ से 500 करोड़ रुपये जुटाएगी

  •  
  • Publish Date - December 6, 2021 / 03:49 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

नयी दिल्ली, छह दिसंबर (भाषा) आइनॉक्स विंड की इकाई आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लि. के निदेशक मंडल ने कंपनी को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 500 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। आइनॉक्स विंड ने सोमवार को बीएसई को भेजी सूचना में यह जानकारी दी।

कंपनी ने कहा, ‘‘आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज लि. (पुराना नाम आइनॉक्स विंड इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लि. ) के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में नए शेयर जारी कर 500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दी गई।’’

भाषा अजय अजय रमण

रमण

शीर्ष 5 समाचार