शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 5.14 लाख करोड़ रुपये घटी

Ads

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 5.14 लाख करोड़ रुपये घटी

  •  
  • Publish Date - March 11, 2026 / 07:45 PM IST,
    Updated On - March 11, 2026 / 07:45 PM IST

नयी दिल्ली, 11 मार्च (भाषा) शेयर बाजार के निवेशकों की पूंजी में बुधवार को 5.14 लाख करोड़ रुपये की कमी आई, क्योंकि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के कारण, एक दिन की राहत के बाद शेयर बाजार लुढ़क गए।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,342.27 अंक या 1.72 प्रतिशत टूटकर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान, यह 1,446.72 अंक या 1.84 प्रतिशत के नुकसान के साथ 76,759.26 अंक पर आ गया था।

बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में 5,14,063.2 करोड़ रुपये की कमी आई और यह 4,41,90,196.39 करोड़ रुपये (4,810 अरब डॉलर) रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.76 प्रतिशत बढ़कर 92.86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय