Actor Aditi Sharma News
एंटरटेनमेंट डेस्क :Actor Aditi Sharma News मुंबई की गोरेगांव पुलिस ने टेलीविजन इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री अदिति शर्मा की शिकायत पर उनके पति विद्यानंद कौशिक, सास उर्मिला कौशिक और ननद कीर्ति कौशिक के खिलाफ शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के आरोप में FIR दर्ज की है। ‘रब से है दुआ’ और ‘अपोल्लोना सपनों की ऊंची उड़ान’ जैसे चर्चित धारावाहिकों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस ने अपने ससुराल पक्ष पर घरेलू हिंसा, मारपीट, चरित्र पर लांछन लगाने और शादी में मिले कीमती गहनों का गलत इस्तेमाल करने के बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
अदिति शर्मा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उनकी मुलाकात विद्यानंद कौशिक से जून 2021 में एक ऑनलाइन एक्टिंग क्लास के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। सितंबर 2024 में दोनों गोरेगांव में साथ रहने लगे और परिजनों की रजामंदी से नवंबर 2024 में विवाह कर लिया।
हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उनके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया और वे कपड़ों समेत अन्य छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद करने लगे। Actress filed FIR आरोप है कि पति घर के खर्चों में योगदान देने के बजाय उनसे पैसे लेते थे, उन पर शक करते थे, उनका मोबाइल चेक करते थे और उन्हें उनके माता-पिता से बात करने से भी रोकते थे।
इसके अलावा, एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि उनकी सास ने शादी का मंगलसूत्र व अन्य जेवर अपने पास रख लिए और मांगने पर वापस नहीं दिए, जबकि इस पूरे विवाद में उनकी सास और ननद ने हमेशा पति का पक्ष लेकर उन्हें प्रताड़ित किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गोरेगांव पुलिस ने 30 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 316(2), 352 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। विवाह के कुछ ही महीनों बाद सामने आए इस घरेलू विवाद ने टीवी जगत को चौंका दिया है, और फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-