जयपुरिया ग्रुप को शिक्षा क्षेत्र के भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में स्थान मिला

जयपुरिया ग्रुप को शिक्षा क्षेत्र के भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में स्थान मिला

जयपुरिया ग्रुप को शिक्षा क्षेत्र के भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची में स्थान मिला
Modified Date: July 5, 2026 / 04:48 pm IST
Published Date: July 5, 2026 4:48 pm IST

नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस को ‘शिक्षा और प्रशिक्षण’ श्रेणी में वर्ष 2026 के लिए ‘भारत के सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों’ की सूची में शामिल किया गया है। एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

‘ग्रेट प्लेस टू वर्क’ नामक इस रिपोर्ट में विभिन्न श्रेणियों की सूची शामिल है, जिसमें उन संगठनों को मान्यता दी गई है जिन्होंने बेहतर कार्यस्थल संस्कृति विकसित की है और कर्मचारी अनुभव, नेतृत्व तथा संगठनात्मक उत्कृष्टता के उच्च मानकों को बनाए रखा है।

सेठ आनंदराम जयपुरिया ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन शिशिर जयपुरिया ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता हमेशा उन लोगों से शुरू होती है जो इसे प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा, “यह मान्यता हमारे प्रत्येक शिक्षक, स्कूल नेतृत्व और कर्मचारियों को समर्पित है, जो हर दिन हमारे दृष्टिकोण को साकार करते हैं।”

उन्होंने कहा कि संस्था ऐसे वातावरण के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां लोग सम्मानित, भरोसेमंद, सशक्त और प्रेरित महसूस करें।

इस सूची में फ्लेम यूनिवर्सिटी, पर्ल एकेडमी, जीयूएस ग्लोबल सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, कोएनिग सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड और यूपीईएस सहित अन्य संस्थान भी शामिल हैं।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में