सिम्बायोटेक फार्मालैब के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 1.85 गुना अभिदान

सिम्बायोटेक फार्मालैब के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 1.85 गुना अभिदान

सिम्बायोटेक फार्मालैब के आईपीओ को दूसरे दिन मिला 1.85 गुना अभिदान
Modified Date: August 25, 2026 / 09:25 pm IST
Published Date: August 25, 2026 9:25 pm IST

नयी दिल्ली, 25 अगस्त (भाषा) सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन मंगलवार को 1.85 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,31,24,929 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 2,42,73,015 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों (एनआईआई) के लिए आरक्षित हिस्से को 2.99 गुना बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 2.10 गुना अभिदान प्राप्त हुआ और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 54 प्रतिशत बोलियां मिली।

सिम्बायोटेक फार्मालैब ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 526 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का आईपीओ 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयरों के निर्गम और 1,607 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण है।

आईपीओ का मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे ऊपरी सीमा पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 6,350 करोड़ रुपये हो जाता है।

नए शेयरों की बिक्री से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए करेगी।

इंदौर स्थित सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड अनुसंधान एवं विकास पर केंद्रित दवा तथा जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है।

कंपनी के शेयर को एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में