जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 40 प्रतिशत बढ़कर 374 करोड़ रुपये

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 40 प्रतिशत बढ़कर 374 करोड़ रुपये

जेएसडब्ल्यू इन्फ्रा का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 40 प्रतिशत बढ़कर 374 करोड़ रुपये
Modified Date: October 28, 2024 / 08:21 pm IST
Published Date: October 28, 2024 8:21 pm IST

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (भाषा) जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर का सितंबर में समाप्त चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ करीब 40 प्रतिशत बढ़कर 373.73 करोड़ रुपये रहा है।

कंपनी ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इससे पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 266.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

समीक्षाधीन अवधि में जेएसडब्ल्यू इन्फ्रास्ट्रक्चर की कुल आय सालाना आधार पर 895.48 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,088.19 करोड़ रुपये हो गई। इस दौरान कंपनी का खर्च 567.32 रुपये से घटकर 534 करोड़ रुपये रह गया।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय


लेखक के बारे में